धनबाद, फरवरी 20 -- बेलगड़िया आरएसपी कॉलेज में गुरुवार को अर्थशास्त्र की महत्ता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। बीबीएमकेयू छात्र-कल्याण संकाय की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा कुमारी ने व्यावहारिक जीवन में अर्थशास्त्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि व्यावहारिक जीवन में अर्थशास्त्र की जानकारी जरूरी है। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र व वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...