हाथरस, फरवरी 20 -- कंचन नगर में अपने घर के बाहर पिछले 13 दिन से धरना दे रहे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबियत बिगड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूजीसी बिल व एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन रहे रहे हैं। तबियत बिगड़ने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनका चेकअप किया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या लगातार अपने घर के बाहर यूजीसी बिल और एससी-एसटी कानून के विरोध में सात फरवरी को सनातन स्वाभिमान पदयात्रा निकालना चाहते थे,लेकिन पुलिस व प्रशासन ने उनकों अनुमति नहीं दी और उनके घर को छावनी बना दिया। उसवी दिन से राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंतर घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान कह दिया था कि जब तक उनकी मांग...