चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- राउरकेला, संवाददाता सूचित आहार विकल्पों और उचित पोषण के माध्यम से शारीरिक कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) की महिला कर्मचारियों के लिए पोषण से समृद्धि: स्वास्थ्य के लिए पोषण शीर्षक नामक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं बिकास) पी के साहू ने किया। वहीं कार्यक्रम में अधिकारियों सहित 50 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञ डा. तनाया चटर्जी ने महिला कर्मचारियों को संबोधित किया। डा. तनाया चटर्जी क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर से खाद्य और पोषण विशेषज्ञ में एमएससी और डा. मोहन मधुमेह विशेषता केंद्र से एनडीईपी हैं। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवन शैली से संबंधित बीम...