मुरादाबाद, फरवरी 5 -- आरएसडी अकेडमी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. गरिमा शर्मा व प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब ध्रुव गुप्ता और मिस फेयरवेल का खिताब हंशिका सिन्हा को मिला। संचालन कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद बिलाल तथा चारवी यादव ने किया। आरएसडी समूह की सहनिदेशिका जी कुमार ने विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.