जौनपुर, नवम्बर 11 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण में संपर्क अभियान के तहत श्रीराम बस्ती के स्वयं सेवकों ने साहित्य वितरण प्रारम्भ किया। वितरण कार्यक्रम नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, नगर व्यवस्था प्रमुख रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। वहीं सायं काल कलक्टरगंज में टोली बैठक आयोजित कर संघ शताब्दी वर्ष पर जन जन और घर घर पहुंचने की रणनीति तैयार कि गयी। नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। पंच परिवर्तन के मूल मंत्र सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध को जन जन तक पहुंचा राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.