मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुंगेर के स्वयंसेवकों ने रविवार को हिन्दू नववर्ष पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। मौके पर स्वयंसेवकों ने पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन किया। साथ ही पथ संचलन करते हुए लोगों को विक्रम संवत हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। पथ संचलन शहर के मुख्य चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचा। जहां पर सर संघचालक ने ध्वजारोहण के साथ संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। दूसरे सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। मुख्य वक्ता बिहार-झारखंड के क्षेत्र सह कार्यवाहक वीनेश प्रसाद वर्ष प्रतिपदा के महत्व को विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.