सहारनपुर, फरवरी 5 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में आरएसएस की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इकाई के राष्ट्रीय पदाधिकारी को फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चौबारा निवासी कारी अबरार जमाल पुत्र इनशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जमीयत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और आरएसएस की इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। वह राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर सरकार एवं संस्था का पक्ष रखते हैं जिसके चलते शासन द्वारा उन्हें पुलिस सुरक्षा भी प्रदान है। उनके अनुसार गांव निवासी इकराज पुत्र अख्लाक और एक अन्य युवक उनके खिलाफ वीडियो बनाकर अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि दोनो...