धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरएसएस-भाजपा को गांधी, गांव और गरीब से नफरत है। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार की ओर से मनरेगा योजना में बदलाव को दुनिया के सबसे बड़ी रोजगार योजना की योजनाबद्ध हत्या करार दिया। कहा कि मनरेगा से ग्रामीणों को काम मांगने का कानूनी अधिकार दिया गया था। 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित और विकेंद्रीकृत शासन को मजबूत कर महिलाओं और भूमिहीनों को सशक्त बनाया गया था। इस अधिनियम से महात्मा गांधी का नाम हटाना एक साजिश और षड्यंत्र है। महात्मा गांधी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक रहे हैं। मन...