हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से गुरुवार को बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन आयोजित किया गया। यह संचलन एमबीपीजी कॉलेज से शुरू होकर तिकोनिया चौराहे से होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। बाल स्वयंसेवक गणवेश में एकत्रित हुए और अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, नगर संघचालक विवेक कश्यप, जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, नगर कार्यवाह प्रकाश, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.