सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ शनिवार को जेवी जैन महाविद्यालय में वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों के चरित्र‑निर्माण, समाजहित और वर्ग की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। प्राथमिक वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों के शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक विकास को प्रोत्साहित करना है। वर्ग में दैनिक योग, व्यायाम, खेल, बौद्धिक सत्र और अनुभवी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तित्व‑विकास के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक, रमेश, अनुराग, देवेंद्र, राजेंद्र, आनन्द , सुरेश, पंकज, प्रदीप और मांगेराम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...