बाराबंकी, जनवरी 6 -- फतेहपुर। एक कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया पर आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। संघ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी कड़ी निंदा की है। मंगलवार शाम कार्यकर्ताओं ने सीओ को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के आदर्श पटेल मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत कनिकापुर के मूल निवासी हैं। संघ कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीते कई माह से वह आए दिन फेसबुक पर जातिसूचक व सामाजिक सद्भाव के विपरीत भड़काऊ पोस्ट लिखते आ रहे है। संघ के नगर कार्यवाह धनीराम गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आदर्श पटेल द्वारा फेसबुक पर आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली गई। उन्होंने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ थाना मोहम्मदपुर खाला में मामले की तहरीर देकर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मा...