रांची, जनवरी 11 -- रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर सेवा विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती से पूर्व रविवार को रांची महानगर की 12 सेवा बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा सह दवा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में एनएमओ की ओर से उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बस्ती के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को रोग निदान के लिए परामर्श व दवाई उपलब्ध कराई गई। शिविर में रक्तचाप व मधुमेह जांच की भी सुविधा बहाल की गई थी। सेवा शिविर के आयोजन में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतीश मिड्ढ़ा, डॉ ओम प्रकाश, डॉ देवेश, डॉ अयुष कुमार, डॉ पार्थ पारितोष, डॉ प्रेमरंजन, विभाग सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद समेत अन्य की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...