चाईबासा, सितम्बर 27 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जगन्नाथपुर मंडल में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध तरीके से सम्मिलित हुए संगठन, सेवा व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत विज्ञान, तकनीक और संसाधनों के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है, लेकिन समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती चरित्र संकट की है। उन्होंने कहा कि यदि चरित्र खो गया, तो सब कुछ खो गया। आज भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय और स्वार्थ की प्रवृत्ति इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि हमारा राष्ट्रीय चरित्र कमजोर हो रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह राजकुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.