लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- नववर्ष के स्वागत के लिए अपने गोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। घर-घर झंडा लगवाने की पहल भी शुरू की गई है। नगर कार्यवाह महेंद्र नाथ पाठक ने बताया अंकित ध्वज (झंडा) दंडी सहित 20 रुपए शुल्क के साथ 27 मार्च से संघ कार्यालय पर मिलेंगे। झंडा वहां से प्राप्त कर अपने बस्ती में, मोहल्ले और घर-प्रतिष्ठान पर लगाएं। इस प्रकार की व्यवस्था में अपना सहयोग करें। 30 मार्च दिन रविवार समय सायं 4 बजे संघ कार्यालय में वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम निर्धारित है जो पूर्ण गणवेश में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.