उरई, दिसम्बर 1 -- उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार से जनपद में गृह संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान डोर टू डोर लोगों से संवाद कर अभियान संघ की स्थापना के सौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में बताया गया। यह संपर्क अभियान एक माह तक निरंतर चलेगा। आरएसएस के जिला प्रचारक शिवम सिंह व युवा साथी रामजी सेंगर के अनुसार उरई, जालौन, कोंच कालपी नगरों की सभी बस्तियों में एवं रामपुरा, माधौगढ़, नदीगांव, डकोर, महेवा कुठौंंद, कदौरा, कोंच,माधौगढ़ समेत सभी नौ खंड के सभी मंडलों के गांवों में स्वयंसेवकों ने भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता का चित्र, संघ की समाज मे गतिविधियों की जानकारी के लिए पत्रक एवं पुस्तक का वितरण योजना बनाकर परिवारों वार्तालाप कर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...