विकासनगर, अक्टूबर 3 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार के केंद्र बिंदु सहिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहिया द्वारा संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन के दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। सबसे पहले स्वयं सेवक साहिया स्थित मंडी परिसर में एकत्रित हुए। वहां ध्वज प्रणाम कार्यक्रम के पश्चात अमृत वचन, एकल गीत गाया गया। जिसके बाद सह विभाग प्रचारक देहरादून सौरभ ने अपना बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना सौ वर्ष पूर्व विजयादशमी के दिन 1925 में डॉ. हेडगेवार के नेतृत्व में नागपुर में हुई। कहा कि संघ की स्थापना एक छोटे से स्थान से हुई थी। संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। बौद्धिक के बाद सहिया मंडी से पथ संचलन शुरू होकर समाल्टा रोड, मुख्य बाजार होते हुए वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.