पिथौरागढ़, दिसम्बर 16 -- धारचूला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धारचूला की नगर इकाई ने विजय दिवस को प्रहार महायज्ञ के रूप में मनाया। मंगलवार को आयोजित प्रहार महायज्ञ में जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मोहन जोशी ने सभी स्वयंसेवकों को 1971 के सेना के पराक्रम व पाकिस्तान सेना के किए गए आत्म समर्पण की जानकारी दी, बाद में कार्यक्रम के सह नगर संघ चालक लक्ष्मण कौशल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जवाहर सिंह नबियाल मिनी स्टेडियम धारचूला में 2,25,000 दंड प्रहार लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...