दरभंगा, जनवरी 15 -- बिरौल,। सुपौल बाजार के हाटगाछी स्थित शिवाजी प्रभात शाखा के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मकर संक्रांति का उत्सव अपने अंदाज में मनाया गया। दरभंगा विभाग कार्यवाह सनोज नायक की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. बबलू कांत झा ने संघ के शताब्दी से चले आ रहे प्रयास पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह संजय कुमार चौधरी व्यक्तिगत गीत सह जिला बौद्धिक प्रमुख राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य शिक्षक के रूप में संचालन हरि सहनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा दरभंगा पूर्वी अध्यक्ष विनय कुमार पासवान, उत्तर बिहार प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, जिला मजदूर प्रमुख तेज नारायण भंडारी, रविंद्र पोद्दार, मणिकांत झा, प्रदीप प्रधान, राम विलास भारती, रामबाबू महथा, डॉ. शशि भूषण महतो, शत्...