सहारनपुर, मार्च 31 -- गंगोह । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित नव वर्ष प्रतिपदा एकत्रीकरण कार्यक्रम यहां महादेव कुटी हनुमान मंदिर आयोजित किया गया। अपने सम्बोधन में जिला प्रचारक अरविन्द ने कहा कि आज के दिन ही ब्रहमाजी ने सृष्टि की रचना की थी। हिन्दू नव वर्ष प्रकृति में होने वाले बदलाव और वर्ष भर के पंचांग की गणनाओं का दिग्दर्शक है। विक्रम संवत्सर की शुरुआत आज के दिन से ही होती है। ज्योतिषी पचांग की गणना नवग्रह की गतिविधियों और भुमंडल की खगोलीय गणना भी नवसंवत्सर से ही करते है। संचालन नगर कार्यवाह दीपक ने किया। संघचालक यशपाल के आशीर्वचन उपरान्त प्रार्थना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पूर्ण गणवेशधारी स्वयं सेवक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.