गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर को मिली ऐतिहासिक विजय की स्मृति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)की ओर से सैदपुर में प्रहार दिवस मनाया गया। नगर की विभिन्न शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 50 से अधिक दंड प्रहार करने वाले स्वयंसेवकों को संघ की ओर से प्रोत्साहित किया गया। नगर कार्यवाह दयानन्द ने बताया कि प्रहार दिवस की तैयारी स्वयंसेवक पहले से अभ्यास के माध्यम से करते हैं। मंगलवार की सुबह महेश्वर शाखा और मां काली शाखा पर स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार किया। जिला प्रचारक गौरव ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने शत्रु पक्ष के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया था, जिसमें कई वीर सैनिक शहीद हुए। उन्होंने कहा कि देश अपने सपूतों की शहादत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.