पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- बेरीनाग। नगर में सकल हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाइक रैली निकाली। शनिवार को वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष होने पर आज रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान रैली को बजरंग पैट्रोल पंप से जवाहर चौक, शहीद चौक, बस स्टैंड होते हुए नया बाजार तक निकाली गई। संघ ने अधिक से अधिक लोगों से आज होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती, त्रिलोक खाती, जीवन पंत, दर्पण कुमार, मनीष रौतेला, ऋतिक पांडेय, धीरज रौतेला, महिपाल खाती, संजू तिवारी, रत्नाकर पांडे, मनीष पंत, प्रांजल कन्याल, सोनू कार्की, विनोद पाठक, दीपक शाह, हिमांशु बौनाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन...