धनबाद, जुलाई 21 -- सिजुआ। तेतुलमारी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतुलमारी नगर के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। जहां संघ का ध्वज व महर्षि वेदव्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। संघ कार्यकर्ताओं ने संघ के प्रार्थना व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। मौके पर बौद्धिककर्ता झारखंड प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राजीव कांत ने कहा कि सनातन की संस्कृति काफी पुरानी है। समाज के लोग बिना आदर्श व अनुशासन का जीवन यापन नहीं कर सकते हैं। गुरु आदर्शों पर चलना व माता पिता के आज्ञा का पालन करना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। कहा कि गुरु मनुष्य के जीवन को अंधकार से प्रकाश में लाते हैं। उन्होंने संघ की इतिहास को बताते हुए कहा कि सभी लोगों को अपने अध्यात्म, संस्कृति व धर्म की जानकारी होना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.