हल्द्वानी, दिसम्बर 1 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं की ओर से हल्द्वानी में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी तीन नगरों समेत बिंदुखत्ता, सूर्यदेवी व कोटाबाग के तीन खंड व 58 बस्तियों में गृह संपर्क किया। जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने बताया कि 14 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य संघ के विचार, संस्कार, सेवा, परंपरा एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वयंसेवकों ने लोगों को संघ के पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी और उन्हें समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु किसी न किसी सेवा या जनजागरण अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...