बागपत, फरवरी 16 -- रविवार को नगर में राष्ट्रीय उद्घोष दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया गया। अखिल भारतीय घोष दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों घोष संचलन किया। मुख्य बाजार पुलिस चौकी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से घोषवादन करके घोष संचलन शुरू हुआ। जिसमें स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ड्रेस पहने हुए थे। उन्होंने ढोल शंखनाद करते हुए अपने संचलन को पूर्ण किया। इस अवसर पर में नगर कार्यवाह सुनील, रजनीश, प्रचारक आशीष, अभिषेक, गौरव, कुणाल, प्रियांशु आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...