गढ़वा, अक्टूबर 13 -- मेराल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को मेराल हाई स्कूल के पास शिव मंदिर परिसर में संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष के अवसर पर शस्त्र पूजा और विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत तरीके से मां भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि व शस्त्र पूजा के साथ की गई। उसमें आरएसएस के कई लोग शामिल थे। जानकारी देते हुए डॉक्टर विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने बताया गया कि पांच परिवर्तन कार्य पर विशेष चर्चा की गई। उनमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व की प्रेरणा और नागरिक कर्तव्य शामिल है। कार्यक्रम में अर्जुन चौधरी, रुपू महतो, भास्कर कुमार, प्रभु राम चंद्रवंशी, दीपलेश्वर चंद्रवं...