रांची, सितम्बर 22 -- रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर की संघ शताब्दी वर्ष श्री विजयादशमी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक सौ घोष वादकों ने शतक नाद घोष पथ संचलन का आयोजन किया। जयपाल सिंह पार्क से चडरी तालाब होते हुए अलबर्ट एक्का व शहीद चौक होते पहुंचा। घोष वादन करके पूरे महानगर को सांकेतिक आमंत्रण दिया गया। संघ 22 सितंबर से दो अक्टूबर तक महानगर में 60 स्थानों में पथ संचलन का आयोजन करेगा। इस क्रम में 160 स्थानों में विजया दशमी पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पूरे महानगर के सभी नागरिकों को आमंत्रण देकर बुलाया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में प्रांत घोष प्रमुख धनबाद निवासी मधुकर का सानिध्य प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.