मुरादाबाद, मार्च 8 -- ::: फोटो ::: मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की याद में अहिल्या अलख गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि वह प्रकृति प्रेमी थीं। उन्होंने विधवाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। सेवानिवृत शिक्षक नौबत सिंह पाल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को याद किया। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी, विभाग संघचालक सुरेन्द्र, महानगर संघ चालक डॉ. विनीत, प्रान्त प्रौढ़, ओमप्रकाश शास्त्री, रोहित मुखिया, विपिन, संजीव चौधरी, डॉ राजेश तोमर, शरद जैन, सुखवीर राठी, रीतापाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...