बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला स्थित मंगल दल मैदान में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विभाग कार्यवाह संजय, जिला प्रचारक अनुराग आदि ने एकता के मंत्र का अनुशरण करने की बात कही। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का कार्य प्रमुख चक्रपाणि अवस्थी, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक अशोक सिंह परिहार ने माल्यार्पण कर भारत माता की आरती उतारी। सरस्वती शिशु मंदिर पैलानी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। नन्ना पाल व पंचू निषाद ने सभी को पुष्पगुच्छ भेंट किए। राघवदास महाराज ने सनातन धर्म को स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सराहना की। कहा कि हिंदू सम्मेलन स...