सहारनपुर, दिसम्बर 27 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हो गया। इस शिक्षा वर्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने संघ कार्य की मूलभूत शिक्षा प्राप्त की। वर्ग का वातावरण उस समय शोकमय हो गया जब 22 दिसंबर को संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संपर्क प्रमुख आनंद अग्रवाल का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे वर्ग स्थल पर प्रवासरत थे और एक गतिविधि के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से सम्पूर्ण संघ परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, प्राथमिक शिक्षा वर्ग में लगभग 60 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वर्ग में उन्हें संघ की मूल विचारधारा, दैनिक दिनचर्या, योग, व्यायाम, गीत, बौद्धिक...