अमरोहा, जनवरी 22 -- मंडी धनौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गुरुवार को स्थानीय बाईपास मार्ग स्थित एक रिसोर्ट परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के सह प्रांत प्रचारक आनंद कुमार ने भारतीय संस्कृति व संस्कारों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को मानवता, सेवा और नैतिक मूल्यों का मार्ग दिखाया है। इसे आगे बढ़ाने में समाज की अहम भूमिका है। भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन व समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। इस दौरान चंद्रशेखर गर्ग, विपिन शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, श्याम सिंह, सुमित कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...