नोएडा, अक्टूबर 4 -- नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शनिवार को ककराला में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बौद्ध भिक्षुओं को बनाया गया। कार्यक्रम में संघ प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. अनिल त्यागी ने भी लोगों को संबोधित किया। बौद्ध भिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संघ ने जातीय भेद मिटाने, सेवा और सहयोग, मानवता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.