मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पंच परिवर्तन कार्यक्रम सह हिन्दू सम्मेलन किया गया। इस दौरान खादी भंडार गोशाला नगर में सनातन हिन्दू समाज और कांटी के चिकनौटा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में दामोदरपुर के स्वयंसेवकों ने विराट हिन्दू सम्मेलन सह पर्यावरण मेले का आयोजन किया। इस दौरान सनातन धर्म से जुड़े कार्यशाला का आयोजन किया गया। दामोदरपुर के स्वयंसेवकों ने हुनमान पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, हवन के साथ पर्यावरण संरक्षण को स्कूल परिसर में ही पौधरोपण भी किया। यहां स्वयंसेवकों के बीच मुख्य अतिथि महंथ श्याम सुंदर दास और मुख्य वक्ता विनोद राय ने संबोधन किया। साथ ही पंच परिवर्तन पर जानकारी दी। पर्यावरण मेले में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने कहा कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष...