मुंगेर, जनवरी 14 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ के राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक मूल्यों और स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के उद्देश्यों (राष्ट्र निर्माण, सेवा, संस्कार) वाले पत्रक बांटे जा रहे हैं,ताकि समाज में राष्ट्रीय चेतना जगाना, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और संघ के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इस मौके पर मनोज साह,विनोद पंडित, सोनू कुमार,निक्की ,रोशन,मनीष, पिन्टू, छोटू कुमार,बमबम भगत आदि मौजूद थे। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...