बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- धनेश्वरघाट मंदिर में यज्ञ के बाद हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन महिलाओं ने कलश यात्रा निकालने के बाद किया हवन फोटो : आरएसएस-धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में रविवार को हवन करते श्रद्धालु। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के मौके पर रविवार को धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने 281 महिलाओं व कन्याओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। हवन के बाद हिंदू सम्मेलन में विभाग कार्यवाह गिरधर गोपाल मुरारी सिन्हा, राजीव लोचन जी महाराज व ऋचा कुमारी ने कहा कि संतों ने वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र दिया। आज जरूरी है कि धर्म को केवल ग्रंथ्रों में नहीं, आचरण में उतारें। धर्म का अर्थ केवल पूजा ...