बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- अस्थावां, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचार नवल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे प्रखंड के अकबरपुर गांव के रहने वाले थे। परिजनों की माने तो वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। संघ के अधिकारी डॉ. आनंद कौशल ने बताया कि उनका जीवन पूरी तरह से संघ और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने वर्ष 1996 में प्रचारक के रूप में अपना काम शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने नालंदा के अलावा सासाराम व बांका में भी काम किया। वे अखिल भारतीय किसान संघ से भी जुड़े रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.