रिषिकेष, दिसम्बर 8 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर स्वयं सेवकों ने गृह संपर्क अभियान चलाया। जिसके तहत खांड गांव में लोगों को आरएसएस के कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारियां दी गई। सोमवार को खांड गांव में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क कार्यक्रम चलाया। सह विभाग प्रचारक ललित शंकर ने पांच परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक सभी उपस्थित नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी। जिसमें उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध, आह्वान विषयों के बारे में बताया। सह विभाग कार्यवाह मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में संघ कार्य जिनमें बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 333 ग्राम में संस्कार शालाएं, विवेकानंद हेल्थ मिशन के 11 चिकित्सालय, उत्तरांचल उत्थान परिषद सम...