हजारीबाग, जनवरी 6 -- बरही, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिवाजी शाखा बरही ने बिरसा विद्या मंदिर छात्रावास डेमोटांड़ का भ्रमण किया। संघ के सेवा प्रकल्प दर्शन और विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रकल्प के तहत डेमोटांड़ स्थित बिरसा विद्या मंदिर छात्रावास का पर्यटन किया गया। बिरसा मंदिर के छात्रावास में 47 बच्चे मौजूद थे। संघ और विहिप के सदस्यों ने बच्चों के साथ सामूहिक गीत,भजन, खेल, सुभाषित,प्रेरक प्रसंग और जय घोष का उत्साह पूर्वक आयोजन किया। संघ और विहिप के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर पारिवारिक, सामाजिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस बीच बच्चों ने सामुहिक भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संघ और विहिप के सदस्यों ने सभी छात्रों के बीच बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया। बच्चों से कहा कि वे लोग उनके छात्रावास में शीघ्र आएंगे और जो कभी है ...