बोकारो, अक्टूबर 9 -- फुसरो/गोमिया, प्रतिनिधि। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने फुसरो के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि दीपावली में विदेशी सामग्रियों का इस्तेमाल रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाएं। यहां शिक्षकों द्वारा खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह भी बताया गया कि हिंदू आदर्श परिवार कैसा होना चाहिए। देश तथा समाज के लिए स्वयंसेवक क्या कर सकता है। वर्तमान परिस्थिति में हमें देश के लिए क्या करना चाहिए। इधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोमिया नगर द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। बोकारो जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने शरद पूर्णिमा के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया। अध्यक्ष के रूप में शैलेश कुमार जैन, धनबाद विभाग प्रचार प्रमुख चतुर्भुज कुमार, सह जिला कार्यवाह शंकर वर्म...