देहरादून, नवम्बर 7 -- 14 दिसंबर तक अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा संघ स्वयंसेवकों को हर घर तक पहुंच बनाने का दिया गया लक्ष्य देहरादून, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान चलाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष पर देश भर में चलाए जा रहे अभियानों के तहत उत्तराखंड में भी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क करेंगे। आम जन को संघ की स्थापना, कार्यपद्धति, सेवा कार्यों और 100 साल की यात्रा की जानकारी दी जाएगी। आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि स्वयं सेवक परिवारों को संघ से संबंधित पत्र, पुस्तिकाएं और साहित्य वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से समाज में पंच परिवर्तन के संदेश को फैलाया जाएगा। कुटुंब प्रबोधन के जरिए पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का मह...