जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- कार्यक्रम में 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया -संघ शताब्दी वर्ष पर उत्सव में आरएसएस के स्वयं सेवकों में दिखा उत्साह जहानाबाद, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शताब्दी वर्ष इस बार जहानाबाद में ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बना। संघ शताब्दी वर्ष और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय गांधी मैदान में संघ का वार्षिक शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव बड़ी धूमधाम और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। रिमझिम फुहारों व प्रतिकूल मौसम के बावजूद स्वयंसेवकों का जोश देखते ही बन रहा था। अनुशासनबद्ध पंक्तियों में निकाले गए पथ संचलन ने नगरवासियों को आकर्षित किया और वातावरण राष्ट्रभक्ति व संगठन के स्वर से गूंज उठा। इस वर्ष संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी क्रम में देशभर में हो...