हरदोई, नवम्बर 20 -- संडीला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान का गुरुवार से संडीला नगर सहित जिले के खंडों में विधिवत शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 21 दिसंबर तक संचालित होगा। संडीला नगर में अभियान का आरंभ मां शीतला माता मंदिर में प्रथम पत्रक अर्पित कर किया गया। संडीला खंड, भरावन, कोथावां, कछौना, बेहंदर, मल्लावां नगर/खंड, माधौगंज और बिलग्राम नगर/खंड में भी गुरुवार से अभियान प्रारंभ हो गया। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ का स्नेह, सेवा, राष्ट्रभाव और संगठन का संदेश पहुँचाना है। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारतमाता का चित्र तथा संघ के 100 वर्षों की यात्रा से जुड़े सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण...