धनबाद, नवम्बर 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गृह संपर्क अभियान शुरू किया। यह 26 नवंबर तक चलेगा। संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ की गतिविधियों की जानकारी देंगे और साहित्य वितरित करेंगे। यह अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व स्वदेशी का पालन संबंधी संदेश देना है। धनबाद महानगर के अंतर्गत आने वाले 13 नगर और 106 बस्तियों के सभी मुहल्लों में अभियान चलाया जाएगा। मुहल्ला स्तर पर चार-पांच की संख्या में टोली बनाकर स्वयंसेवक अपने मुहल्ले में लोगों से संपर्क करेंगे। साथ ही उन्हें संघ के कार्यों और विचार से अवगत कराएंगे। संघ ने समाज के लोगों से भी अभियान का हिस्सा बन...