पूर्णिया, जुलाई 15 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुर्गा प्रभात शाखा द्वारा नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवक धीरज कुमार ने कहा कि हम सब लोग जानते हैं कि हमारे संघ कार्य में व्यक्ति विशेष को गुरू नहीं माना है, क्योंकि व्यक्ति विशेष में गुण-दोष होते हैं। इसलिए संघ कार्य में तेज, ज्ञान एवं त्याग का प्रतीक परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना गया है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू दक्षिणा अर्पित करते हैं। संघ बाहर से कोई धन संग्रह नहीं करता है, गुरू दक्षिणा से ही संघ की व्यवस्था चलता है। स्वयंसेवकों को प्रतिदिन शाखा आना चाहिए, इससे अस्सी प्रतिशत शारीरिक एवं बीस प्रतिशत बौद्धिक विकास होता है। यहां से जाने के बाद अपने समा...