धनबाद, फरवरी 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कतरास नगर के तत्वावधान में सेलेक्टेड गोविंदपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रभात शाखा की ओर से रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रखंड संयोजक दीपक साहू ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त जात-पांत, छुआ-छूत और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर समरसता व समानता का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का उल्लेख करते हुए आत्म शुद्धि, सामाजिक समरसता व मानवीय मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह विकास कुमार, रामकुमार साहू, नवीन गुप्ता, मुकेश बर्नवाल, तेजस कुमार, केशव सेन, आलोक कुमार, गुड्डू, अंकित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.