लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी के राम सागर मिश्र संयुक्त अस्पताल (आरएसएम) में कूल्हा प्रत्यारोपण शुरू हो गया है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण करने में कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों का दावा है कि अस्पताल में पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। प्रत्यारोपण के बाद मरीज की तबीयत में भी काफी सुधार है। बाराबंकी के कोढ़वा गांव निवासी कल्लू पांडेय (67) के कूल्हे में चोट लग गई। परिवारीजन उन्हें लेकर राम सागर मिश्र अस्पताल लेकर पहुंचे। ओपीडी में हड्डी रोग विभाग के डॉ. अशोक कुमार ने मरीज को देखा। एक्सरे व दूसरी जांचें करवाईं, जिसमें दाहिनी ओर का कूल्हा फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तीमारदारों को मरीज का बाईपोलर कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। आरएसएम अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मरीज का कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.