सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित आरएवीडी स्पेक्ट्रम एकेडमी में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और साहित्यिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। निर्णायक मंडल ने कला की मौलिकता, विषय-वस्तु और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इसमें कक्षा छह के शौर्य वर्मा ने प्रथम, कक्षा सात की आंशी वर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा आठ की आयुषी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर पवन कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.