रांची, जुलाई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच की बैठक अभिषेक शुक्ला, बिपिन यादव व विशाल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कॉलेज इकाई की संयोजक मंडली का गठन किया गया। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के अधिकारों के लिए संघर्ष को और अधिक संगठित, मजबूत और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया गया। संयोजक विक्रम यादव और सह संयोजक सोनू राणा, पिंटू सिंह, सोनू साव, नितेश रजक, अजित यादव, विकास यादव, राजीव यादव बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.