बगहा, फरवरी 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों आदित्य राज और शुभम दत्ता ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय में पीजी संगीत की पढ़ाई 2023 से आरंभ हुई। यह दोनों इस पहले बैच के ही विद्यार्थी हैं। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य अभय कुमार ने कहा कि 'उच्च शिक्षा में मानक शिक्षण और संरचनात्मक पहलों का परिणाम है कि नेट के रिजल्ट में छात्रों ने बेहतर किया है। जल्द ही महाविद्यालय नेट, जेआरएफ की नि:शुल्क कोचिंग कराने की व्यवस्था करेगा। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा में यह उपलब्धि हासिल कर सकें। बर्सर डॉ. दिग्विजय प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ' महाविद्यालय के इस उपलब्धि से प. चंपारण जिला गौरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.