कटिहार, जनवरी 11 -- मनिहारी नि स रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय मनिहारी में शनिवार को स्नातक 2025/29 सेमेस्टर वन की सीआईए परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। कालेज के प्राचार्य नित्यानंद मंडल ने बताया कि यह सीआईए परीक्षा स्नातक समेस्टर वन की परीक्षा है। यह परीक्षा 17 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर कालेज के शिक्षकेतर कर्मियो की भूमिका अहम है । चार पालियो मे परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। सभी शिक्षकेतर कर्मी ठंड के बावजूद भी कदाचार मुक्त परीक्षा का सफल संचालन को तत्पर हैं। मौके पर प्रोफेसर सह शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. गोपाल कृष्ण यादव, डॉ. मनोज यादव, प्रभात कुमार झा ,अब्बु रजा, हासिम रजा,अब्दुल रसीद, मणिराम यादव आदि सभी शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...