अलीगढ़, नवम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन डॉ. अमरजीत कौर के निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में "वंदे मातरम्" के ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है और जिसने देश में एकता और स्वाभिमान की भावना को बल प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रा...